{"_id":"142-78476","slug":"Chamoli-78476-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"127 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
127 लोगों ने किया रक्तदान
Chamoli
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गौचर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर में आयोजित रक्तदान शिविर में 127 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर संगोष्ठी भी हुई। शिविर और संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए नगर पंचायत कर्णप्रयाग के अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि स्वास्थ्य और संकटग्रस्त लोगों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान पुण्य का काम है।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौचर, मुकेश नेगी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सीएमओ डा. अजीत गैरोला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी समय में चरणबद्ध रूप से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। गौचर सीएचसी के नव निर्मित भवन का गौचर मेला उद्घाटन पर सीएम हरीश रावत लोकार्पण करेंगे। शिविर में 127 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें महिलाएं अधिक संख्या में थी। विभाग ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस मौके पर पीएचसी गौचर के चिकित्साधिकारी डा. अनुज राणा, आईटीबीपी सीएमओ डा. ज्योति आहुजा, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, अनिल राणा और महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून के प्रबंधक वीएस भारद्वाज आदि मौजूद थे।