{"_id":"142-78475","slug":"Chamoli-78475-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 रुपये में लिजिए गैस से सुरक्षित रहने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 रुपये में लिजिए गैस से सुरक्षित रहने के टिप्स
Chamoli
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। इंडेन गैस सर्विस की टीम घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को रसोई गैस प्रयोग करने के टिप्स देगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को 75 रुपये टीम को अदा करने होंगे।
पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश और सुधा जोशी पार्लियामेंट्री कमेटी की संस्तुतियों पर टीम गठित कर घरेलू गैस कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर खराब हो चुके पाइप, रेगुलेटर भी बदले जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को रसोई गैस प्रयोग के लिए भी जागरूक सहित बीमा संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। इंडेन गैस ऐजेंसी के प्रबंधक बिक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि यदि नियमानुसार गैस कनेक्शन का उपयोग उपभोक्ता कर रहा है तो दुघर्टना पर सहायता दी जा सकती है।
मिलता है इंश्योरेंश क्लेम भी
इंडेन ऑयल के अधिकारियों की मानें तो यदि सही तरीके से रसोई गैस का प्रयोग किया जा रहा है और कोई दुघर्टना घट जाती है तो इंश्योरेंश क्लेम भी मिलता है। मामले में एफआईआर, अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट वितरक और संबंधित कंपनी को भेजने के बाद सर्वेयर की ओर से नुकसान के निरीक्षण के बाद सहायता दी जा सकती है लेकिन अभी तक किसी ने इसका लाभ नहीं उठाया है। वहीं व्यवसायिक कनेक्शनों पर यह सुविधा देय नहीं है।
विज्ञापन
गैस वितरक एजेंसी भी पब्लिक लायबिलिटी में 10 लाख तक का इंश्योरेंश करवाती है, जबकि तीनों ऑयल कंपनियां (हिंदुस्तान, भारत और इंडेन) भी रसोई गैस कनेक्शनों का इंश्योरेंश प्रतिवर्ष कराती है। यदि कोई घटना घट जाती है तो उपभोक्ता क्लेम ले सकता है।
- वीके सुंद्रियाल एरिया मैनेजर इंडेन ऑयल।