{"_id":"142-78473","slug":"Chamoli-78473-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची का शव मिला, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची का शव मिला, सनसनी
Chamoli
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
थराली। तहसील परिसर से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेजरी के पास करीब डेढ़ से दो साल की एक मासूम बच्ची का शव मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्ची की मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।
शनिवार को प्रात: करीब 8 बजे को घास काटने जा रही राडीबगड की कुछ महिलाओं ने तहसील परिसर में कोषागार से कुछ दूर एक मासूम बच्ची का शव पड़े देखा। महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने थाना पुलिस को इस बाबत जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। बच्ची के शरीर पर नये लाल रंग के गर्म कपडे़ थे। घास में पडे़ होने से उसका चेहरा एक तरफ छिला हुआ है और आंख भी बुरी तरह से जख्मी है। बस्ती क्षेत्र के नजदीक बच्ची के शव मिलने से लोगों में सनसनी फै ल गई। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन कोई भी शव नहीं पहचान पाया। घटनास्थल पर तहसीलदार परमानंद राम की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चर्चा यह भी है कि मृत बच्ची ने जिस तरह के कपड़े पहने हुए थे, उसी ड्रेस में पांच-छह दिन पूर्व कोर्ट केस के सिलसिले में थराली पहुंची एक महिला के साथ भी एक बच्ची को देखा गया था।