{"_id":"142-78409","slug":"Chamoli-78409-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग पर गए दो पोर्टरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकिंग पर गए दो पोर्टरों की मौत
Chamoli
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ से 24 सितंबर को मुकुट पर्वत की ट्रैकिंग पर निकले 35 सदस्यीय दल में से दो पोर्टरों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष बदरीनाथ मुकेश चौहान ने बताया कि 24 सितंबर को धाम से इंडो जर्मन एक्सपटेंशन ग्रुप के 3 विदेशी, 5 स्वदेशी और 27 स्थानीय लोगों का दल मुकुट पर्वत के लिए रवाना हुआ था। ट्रैकिंग दल के रवाना होने के बाद दल के दो पोर्टरों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। इसके बाद 13 अक्तूबर को दल घस्तोली बुग्याल से होते हुए मुकुट पर्वत से 1 किमी की दूरी पर पहुंचा, जहां पहुंचने पर हुंणी, घाट निवासी कलम सिंह (29) पुत्र आलम सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई। जबकि नेपाल मूल के कुशल लाल (30) पुत्र देवराम की 15 अक्तूबर को मौत हो गई। ट्रैकिंग दल के टीम लीडर सोबन सिंह मरतोलिया ने शुक्रवार को बदरीनाथ पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन