फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   शीतकाल में पांडुकेश्वर में होती है बदरीनाथ जी की पूजा

शीतकाल में पांडुकेश्वर में होती है बदरीनाथ जी की पूजा

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। शीतकाल में पांडुकेश्वर में भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना डिमरी ब्राह्मणों द्वारा की जाती है। जोशीमठ से 21 किमी की दूरी पर स्थित पांडुकेश्वर में बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव जी की पूजा-अर्चना होती है। बदरीश पंचायत के भगवान कुबेर की उत्सव डोली भी छह माह पांडुकेश्वर में ही प्रवास करती है। पांडुकेश्वर में कुबेर और उद्धव के प्राचीन मंदिर स्थित हैं। शीतकाल में पांडुकेश्वर के पास की चोटियों तक बर्फबारी होती है, लिहाजा तीर्थयात्री और पर्यटक तीर्थ भ्रमण के साथ ही नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठा सकेंगे। जोशीमठ नृसिंह मंदिर में आदि गुरु शंकराचार्य और नृसिंह भगवान के दर्शन होते हैं। तीर्थयात्री शीतकाल में शंकराचार्य गद्दी के दर्शन के लिए जोशीमठ नृसिंह मंदिर जा सकते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मंदिर कमेटी के अधिकारी और धर्माधिकारी
शीतकाल चार धाम यात्रा से तीर्थाटन और पर्यटन को लाभ होगा। यात्री जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक अन्य मठ-मंदिरों के दर्शनों को भी पहुंचेंगे। पांडुकेश्वर क्षेत्र में ही कई अन्य पौराणिक मठ-मंदिर भी दर्शनीय हैं। सरकार की यह पहल व्यवसाय को नया आयाम देगी।
विज्ञापन

भुवन चंद्र उनियाल, धर्माधिकारी, बदरीनाथ धाम।

शीतकाल चार धाम यात्रा से हमारे धार्मिक स्थलों को विश्व पटल पर नई पहचान मिलेगी। आपदा से त्रस्त बदरीनाथ पड़ावों पर व्यवसाय चला रहे ग्रामीणों के चेहरों पर फिर से रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी, बीकेटीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed