{"_id":"142-76265","slug":"Chamoli-76265-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, 119 यात्री पहुंचे धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, 119 यात्री पहुंचे धाम
Chamoli
Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ। दो दिनाें से बंद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार दोपहर साढे़ बारह बजे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, लेकिन हाईवे पर अलकनंदा नदी साइड पुश्ता न होने से खतरा बरकरार है। हाईवे खुलने के बाद 119 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
28 जुलाई को दोपहर दो बजे उफान पर आए लामबगड़ गदेरे से बदरीनाथ हाईवे का करीब दस मीटर हिस्सा बह गया था। मंगलवार को दिनभर बारिश के कारण बीआरओ के मजदूर हाईवे को सुचारु नहीं कर पाए थे। बुधवार को बारिश थमने के बाद मजदूरों ने डोजर और जेसीबी की मदद से गदेरे में अटके बोल्डरों को नदी साइड लगा लिया। हाईवे पर हिल साइड कटिंग भी की गई, जिसके बाद यहां वाहनों की सुचारु आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि बारिश होने पर यहां दोबारा हाईवे के बंद होने की आशंका बनी है। बीआरओ के कमांडर कर्नल निलेश चंदाराना ने बताया कि लामबगड़ में हाईवे सुधार लिया गया है, लेकिन बारिश होने पर यहां हाईवे सुचारु रखना मुश्किल बना है।