{"_id":"142-57418","slug":"Chamoli-57418-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 फीसदी किशोरियों में दंत रोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 फीसदी किशोरियों में दंत रोग
Chamoli
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
थराली। बाल विकास परियोजना और आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र ग्वालदम के सहयोग से किशोरी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरियों को स्वास्थ्य संबधी टिप्स देते हुए शारीरिक जांच की गई। इस दौरान किशोरियों को आईएफए टेबलेट वितरित किए गए। किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. दीपक बिष्ट और डा. राधेश्याम ने किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बताया कि परीक्षण के दौरान 92 फीसदी किशोरियों में दांतों की बीमारी, 80 फीसदी के पेट में कीड़े और त्वचा पर धब्बे सहित 60 फीसदी किशोरियां ऐनेमिक पाई गई। इस दौरान एएनएम विमला शर्मा, आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक टीआर देवराड़ी, भरत सिंह, सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित थी।