{"_id":"142-53472","slug":"Chamoli-53472-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब सुधरेगी नगर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब सुधरेगी नगर की यातायात व्यवस्था
Chamoli
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मुख्य बाजार में जाम से कुछ निजात मिली, लेकिन बाईपास अपर बाजार मार्ग पर डाकघर सहित पेट्रोल पंप व उमा देवी चौक में यातायात व्यवस्था बदहाल बनी हुई है।
जनपद सहित गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाले इस केंद्र बिंदु पर यातायात सुधारने के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य बाजार में जहां जाम की स्थिति सुधरी, वहीं अपर बाजार बाईपास व पेट्रोल पंप सहित उमा देवी चौक में यातायात व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। डाकघर के समीप नगर पंचायत, पेट्रोल पंप व उमा देवी चौक के समीप भी पार्किंग बनाई गई है, लेकिन पुलिस के ढीले रवैये और लापरवाह चालकों द्वारा यहां वाहनों की लंबी लाइन के चलते आए दिन 10 -30 मिनट तक जाम लगना आम हो गया है।
लोगों का कहना है कि लगातार बैठकों के माध्यम से जाम की बात उठाई जाती है, लेकिन मुख्य बाजार को छोड़ स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं वन वे ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
जनपद के सभी मुख्य शहरों में यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। कर्णप्रयाग में लगने वाले जाम के लिए कोतवाली पुलिस से बात कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
-पी. रेणुका देवी, पुलिस अधीक्षक चमोली