{"_id":"142-53468","slug":"Chamoli-53468-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर दौड़ में सतेंद्र, रवीना, प्रदीप, सोनम प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर दौड़ में सतेंद्र, रवीना, प्रदीप, सोनम प्रथम
Chamoli
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। बृहस्पतिवार से ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन विद्यालयी एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई।
खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ जीएस रावत ने किया। इस मौके पर बालक सीनियर वर्ग की 8 सौ मीटर दौड़ में जीआईसी बैरागना के सतेंद्र नेगी प्रथम, जीआईसी गोपेश्वर के सूरज द्वितीय तथा जीआईसी सावरीसैंण के कुलदीप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जीआईसी गडोरा की रवीना, साबरीसैंण की मीरा और बैरागना की लक्ष्मी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। बालक जूनियर वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में गोपेश्वर के प्रदीप पहले, साबरीसैंण के हिमांशु दूसरे एवं छिनका के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ग्वाड़ की सोनम प्रथम, ग्वाड़ की ही मीना द्वितीय एवं साबरीसैंण की वंदना तृतीय रही। इस मौके पर सुनीता कठैत, भुवन चंद्र डिमरी, अवतार सिंह रावत, ममता शाह, सुशीला बर्त्वाल आदि शामिल थी।