{"_id":"142-53340","slug":"Chamoli-53340-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण करेंगे आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
Chamoli
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। निगोल नदी पर रडुवा गांव के समीप पिछले एक दशक से निर्माणाधीन पैदल झूला पुल के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2002 से शुरू हुआ पुल का निर्माण कार्य ्भी तक पूरा नहीं हो सका है जिससे ग्रमीाणों को नदी से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। मंगलवार को ग्रामीणों की इस संबंध में रडुवा गांव में बैठक भी हुई। ग्राम प्रधान रोशन लाल ने कहा कि नदी पार करने के दौरान अब तक क्षेत्र की सात महिलाएं घास लाते समय डूब चुकी हैं। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष मधु बर्त्वाल, तेजपाल सिंह, इंद्रप्रकाश, दिनेश, तेजराम, वीरेंद्र चौधरी, उमा, शिशुपाल, यशवंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन