{"_id":"142-53092","slug":"Chamoli-53092-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादियां निहारने पहुंच रहे विदेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादियां निहारने पहुंच रहे विदेशी
Chamoli
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जनपद की सुरम्य वादियों का लुत्फ उठाने के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों का तांत हर सीजन में लगा रहता है। जनपद के उर्गम, निजमुला, वाण, मुंदौली, प्रसिद्ध हिम क्रीड़ास्थल औली, देश के अंतिम गांव माणा, रुद्रनाथ, चोपता आदि पर्यटक स्थलों पर विदेशी पर्यटक अधिक पहुंचते हैं। इन दिनों जनपद के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों में इजरायल, रूस, इटली, इंग्लैंड, आयरलैंड आदि देशों के पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। सुदूर शांत वादियों में बिताए क्षणों को पर्यटक कैमरों में कैद कर रहे हैं।
विदेशियों को भा रहे पहाड़ी व्यंजन
गोपेश्वर। विदेशी पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों के शौकीन होते हैं। वे ट्रेकिंग के दौरान गांवों में घूमकर ग्रामीणों से स्थानीय व्यंजनों की मांग करते हैं। उर्गम घाटी के महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह का कहना है कि उनके घर पर प्रतिवर्ष करीब 20 विदेशी पर्यटक ऐसे पहुंचते हैं, जो स्थानीय व्यंजन की डिमांड करते हैं।
हम उत्तरकाशी से सीधे चमोली जनपद पहुंचे। हमने जोशीमठ और चोपता के पर्यटन स्थलों में सैर-सपाटा किया। यहां दूर-दूर तक फैली चोटियां हमें बहुत अच्छी लगी।
डेनियल, मारिया, इंग्लैंड निवासी।
इन दिनों ऊंची चोटियों में बर्फ जमी हुई है। मौसम सुहावना बना हुआ है, जिसे देख विदेशी पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। इस वर्ष 2000 से भी अधिक विदेशी पर्यटक जनपद के विभिन्न स्थलों पर सैर-सपाटे के लिए आए हैं।
विज्ञापन
सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली