फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   15 सौ मीटर दौड़ में सुभाष सिंह रहे अव्वल

15 सौ मीटर दौड़ में सुभाष सिंह रहे अव्वल

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चार दिवसीय पर्यावरण संवर्द्धन एवं पर्यटन विकास मेला नंदासैंण में दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं की 1500 मीटर दौड़ में सुभाष तथा 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में रवींद्र ने प्रथम रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि गैरसैंण के तहसीलदार गोविंद प्रसाद ने किया। उन्होंने समिति की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में अंजली चौहान प्रथम रही। सुलेख प्रतियोगिता में दामिनी रावत अव्वल रही। दूसरी तरफ प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शांति रावत, पारस रावत एवं शिवानी ने बाजी मारी। वहीं लोकगीत प्राथमिक वर्ग में अर्वाचीन शिशु भारती नौटी प्रथम रहा। मेला में वन विभाग के अलकनंदा प्रभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर रेंजर अनिल मलेठा, वीरेंद्र नेगी, दुग्ध संघ प्रशासक राजेश्वरी नेगी, भुवन नौटियाल ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में देवेंद्र नेगी, भरत सिंह रावत, दातराम भट्ट, मुकेश नेगी का विशेष सहयोग रहा। दूसरी ओर जीआईसी देवलकोट परिक्षेत्र के ईको क्लब एवं महिला मंगल दलों ने शनिवार को नंदासैंण में पर्यावरण रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed