{"_id":"142-51796","slug":"Chamoli-51796-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्यों से रूबरू हुए प्राइमरी के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्यों से रूबरू हुए प्राइमरी के बच्चे
Chamoli
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। अपने गांव की परिधि तक ही घूमने वाले सुदूर घाट प्रखंड के बच्चों ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय का भ्रमण करने के साथ ही पुलिस कार्यों और सुरक्षा की जानकारी से रूबरू हुए।
जनपद के स्वैच्छिक संगठन जन कल्याण समिति जनक ने घाट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांजबगड़, फाली, फरखेत, नारंगी, लुंथरा, पालक, भौंधार, चरबंग, ल्वाणी, मथकोट, कुंडबगड़, जाखी, जयसिंहधार, बिजार और सेतोली के छात्रों को जिला मुख्यालय पर अखबार, बाल विकास, कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय घुमाया। पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने छात्रों को पुलिस के कार्यों और सुरक्षा के बारे में बताया। बाल विकास विभाग में अधिकारियों ने छात्रों को आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों और ग्राम प्रहरियों के कार्यों की जानकारी दी। बच्चों ने ‘अमर उजाला’ कार्यालय में पहुंचकर समाचार कलेक्सन के बारे में पूछा। इस मौके पर संस्था सचिव सुरेंद्र सिंह भंडारी, सुपरवाइजर राकेश चंद्र, सुनीता, अनीता, रुकमा, दर्शन, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।