फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ग्रामीणों ने छोड़े घर, छानियों में ली शरण

ग्रामीणों ने छोड़े घर, छानियों में ली शरण

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
Chamoli
Chamoli Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जनपद में आए दिन हो रही बारिश सुदूरवर्ती गांव कनोल के ग्रामीणों पर भी कहर बनकर टूटने लगी है। यहां हल्की बारिश में भी गांव में हो रहे भूस्खलन ने ग्रामीणों की नींदें उड़ा दी हैं। कई ग्रामीणों ने अपना घर छोड़कर छानियों में शरण ले रखी है। डरे-सहमे ग्रामीणों ने अब डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भूस्खलन की जद में आए कनोल गांव के 47 परिवारों को प्रशासन की ओर से विस्थापन की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन इनका विस्थापन नहीं हुआ। अब बारिश के कहर से एक बार फिर यह गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है, जिस कारण कई ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ छानियों में शरण ले रखी है। गांव के पूर्व प्रधान गौर सिंह नेगी का कहना है कि गांव के विस्थापन को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई तो दूर कोई अधिकारी गांव में झांकने तक नहीं आया। अब जिन छानियों में प्रभावित रह रहे हैं वहां भी बारिश का पानी घुसने लगा है। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


दोबारा हो रही भूमि चयन प्रक्रिया
कनोल गांव को पहले ही विस्थापन की श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए वन पंचायत की भूमि को भी चयनित किया गया, लेकिन भूवैज्ञानिकों की ओर से भूमि को विस्थापन की दृष्टि से ठीक नहीं पाया गया। तहसील स्तर पर दोबारा भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। - एनके जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed