{"_id":"5c68375dbdec224bd41e2e0f","slug":"91550333789-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेस क्षेत्र की 4 ग्राम पंचायतों में 13 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेस क्षेत्र की 4 ग्राम पंचायतों में 13 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के घेस, हिमनी, बलाड़ और पिनांऊ गांव की बिजली आपूर्ति 13 दिनों से ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने अभी तक बिजली सुचारु न होने पर ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट, सरपंच कुंदन सिंह भंडारी ने बताया कि तीन फरवरी को हुई बर्फबारी से घेस गांव के कोलंग्री और गुरमतोली में बिजली के पोल ढहने से क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विगत 25 नवंबर को ही घेस समेत अन्य गांवों का विद्युतीकरण हुआ था, लेकिन विद्युतीकरण कार्य में लापरवाही बरती गई है। यहां बिजली के पोल को मिट्टी में खड़ा करके विभाग ने अपने कार्यों की इतिश्री कर दी थी, जिस कारण तीन फरवरी को हुई बर्फबारी से मिट्टी में खड़े किए गए बिजली के पोल गिर गए। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी बिजली सुचारु नहीं की गई। उन्होंने कहा यदि दो दिन में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों को वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। विभागीय कर्मियों से जानकारी लेकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।