{"_id":"5c2a47c9bdec222c3562643f","slug":"91546274761-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने पांच हजार पर्यटक पहुंचे औली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने पांच हजार पर्यटक पहुंचे औली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ/गोपेश्वर। नए साल के जश्न के लिए औली देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। पर्यटकों ने सोमवार को बर्फ में स्कीइंग की और चेयर लिफ्ट में बैठकर औली के प्राकृतिक नजारों को करीब से निहारा। औली में देर शाम तक पांच हजार पर्यटक पहुंचे। वहीं बुग्यालों में भी पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी।
सोमवार को सुबह दस बजे तक पर्यटक जोशीमठ से रोपवे के जरिए औली पहुंचे। इसके बाद रोपवे का संचालन बंद होने पर पर्यटक वाहनों से ही औली पहुंचे। पर्यटकों ने प्रकृति के नजारों को अपने कैमरों में कैद किया। चीयर लिफ्ट के प्रबंधक दीपक डिमरी ने बताया कि लिफ्ट से 1200 पर्यटकों ने औली का दीदार किया। दिल्ली से औली में थर्टी फर्स्ट मनाने पहुंचे पर्यटक प्रीति, रेशमा और आयुष्मान का कहना है कि वे पहली बार औली पहुंचे हैं। यहां दूर-दूर तक फैली चोटियों पर बर्फ का नजारा देखकर मन रोमांचित हो उठा। उधर गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ ही औली के सभी छोटे-बड़े होटल और हट्स फुल रहे। देर शाम तक औली में करीब पांच हजार पर्यटक पहुंचे। जोशीमठ में भी देर रात तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रात तक भी औली के व्यू प्वाइंट पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। पर्यटक कांचुलाखर्क, दुग्गलभिट्टा, चोपता, मंडल, गोपेश्वर सहित अन्य पर्यटक स्थलों में भी पहुंचे। जोशीमठ के क्वांरीपास ट्रेक के फुलारा स्पॉट में पर्यटकों की चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए व्यवसायी भी उत्साहित हैं। एडवेंचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार का कहना है कि भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों में नए साल का जश्न मनाने पहुंच रहे हैं। क्वांरीपास ट्रेक पर कई जगहों पर बर्फ जमी है। पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही बर्फ का मजा भी ले रहे हैं।