फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   दुर्गम गांव एंड की राह अब होगी सुगम

दुर्गम गांव एंड की राह अब होगी सुगम

Mon, 31 Dec 2018 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दुर्गम गांव एंड की राह अब होगी सुगम

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के सबसे दुर्गम गांव एंड की राह अब सुगम हो जाएगी। शासन ने एंड गांव के लिए स्वीकृत सड़क के निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृति दे दी है। एंड गांव तक सड़क बनने से ग्रामीणों को पैदल आने-जाने से छुटकारा मिलेगा। अभी ग्रामीण 14 किमी की पैदल दूरी तय करते हैं।
ब्लाक के एंड ग्राम पंचायत में करीब 45 से अधिक परिवार रहते हैं। डेढ़ दशक पूर्व एंड गांव नगर पंचायत में था, लेकिन जरूरी सुविधाओं के न होने से एंड को नगर पंचायत से हटाकर ग्राम पंचायत बनाया गया। ग्रामीण यहां लगातार सड़क की मांग कर रहे हैं। एंड के कुलदीप बिष्ट ने बताया कि एंड के ग्रामीणों का डाकघर, स्कूल, अस्पताल सहित मुख्य बाजार कर्णप्रयाग है। गांव से कर्णप्रयाग की दूरी करीब सात किमी है। ऐसे में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को छोटी सी जरूरत के लिए भी 14 किमी का आवागमन करना पड़ता था। लगातार मांग के बाद वर्ष 2016-17 में यहां चटवापीपल से 10 किमी सड़क की स्वीकृति मिली, लेकिन महज पांच किमी की वित्तीय स्वीकृति मिलने से एंड तक सड़क का सपना अधूरा रह गया। सिरण के पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद नौटियाल ने बताया कि 27 दिसंबर को स्वीकृत सड़क के पांच से 10 किमी तक निर्माण करने के लिए शासन ने 4 करोड़ 59 लाख 9 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी नेगी, प्रधान रेखा नौटियाल सहित अन्य का कहना है कि सड़क निर्माण होने से दुर्गम गांव एंड को पैदल आवागमन से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


कोट
करीब दस किमी लंबी चटवापीपल-सिरण-एंड सड़क पर केवल 5 किमी (सिरण) तक ही वित्तीय स्वीकृति मिली थी, जिस पर सिरण तक निर्माण कार्य कर दिया गया। 31 दिसंबर को ही सिरण से आगे एंड तक 5 किमी सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस पर आगे टेंडर प्रक्रिया कर जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सत्यवीर त्यागी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गौचर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed