फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   71 Gram Pradhans and 16 BDC members elected unopposed in Chamoli district

Chamoli News: चमोली जिले में 71 ग्राम प्रधान व 16 बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 12 Jul 2025 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 12 Jul 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
71 Gram Pradhans and 16 BDC members elected unopposed in Chamoli district
जिले में ग्राम प्रधान के 76 और बीडीसी सदस्य के 65 दावेदारों ने वापस लिए नाम
विज्ञापन

1541 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए, 544 ग्राम प्रधान के लिए मैदान में 1505 प्रत्याशी

गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चमोली जिले में निर्विरोध चुने प्रत्याशियों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद चमोली जिले में 71 ग्राम प्रधान और 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिले में 1541 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।
चमोली जिले की 615 ग्राम पंचायतों के लिए 1668 ने नामांकन किए। जांच में 16 नामांकन रद्द किए गए और नाम वापसी की प्रक्रिया में 76 दावेदारों ने नामांकन वापस ले लिया। जिले में 71 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुन लिए गए। अब जिले की शेष 544 ग्राम पंचायतों में 1505 दावेदार मैदान में हैं। वहीं 244 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 802 नामांकन हुए, नामांकन पत्रों जांच में 12 निरस्त किए गए और 65 ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

16 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए और अब 228 सदस्यों के लिए 709 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के 4385 पदों के लिए मात्र 1779 नामांकन पत्र भरे गए। जांच में 158 निरस्त हुए और 16 ने नाम वापस लिए। इसके बाद 1541 सदस्य निर्विरोध चुने गए और 64 मैदान में डटे हुए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटों के लिए 138 नामांकन हुए, जाच में सभी सही पाए गए और 13 ने नाम वापस ले लिए जिसके बाद 125 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सभी पदों के लिए कुल 4387 ने नामांकन पत्र भरे, जिसमें 186 निरस्त हुए, 170 ने नाम वापस लिए और 1628 का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। अब कुल 2403 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed