फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   66 million of lending

शिक्षा विभाग पर 66 लाख रुपये की उधारी

Sat, 02 Jan 2016 09:33 PM IST
कर्णप्रयाग
कर्णप्रयाग Updated Sat, 02 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
चार साल से शिक्षा विभाग अपनी 66 लाख रुपये की उधारी नहीं चुका पा रहा है। संबंधित लोग महकमे के चक्कर काट कर थक चुके हैं लेकिन विभाग हर बार बजट न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है।  
विज्ञापन


सर्वशिक्षा योजना के तहत महकमे ने वर्ष 2011-12 में जिले के 61 प्राथमिक और चार जूनियर स्कूलों में चारदिवारी कराई। 1 करोड़ 32 लाख 35 हजार रुपये की स्वीकृत धनराशि में से महकमे ने वर्ष 2012-13 में सभी स्कूलों के लिए 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी। इस वर्ष सभी स्कूलों ने काम भी पूरा कर लिया लेकिन तब से अब तक शेष 66 लाख 18 हजार रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया। कन्या जूनियर हाईस्कूल लंगासू में भी महकमे ने 1 लाख 33 हजार रुपये का काम कराया। यहां तत्कालीन अभिभावक संघ की अध्यक्षता सावित्री देवी ने काम किया। लेकिन काम पूरा और भुगतान अधूरा होने के चलते सावित्री देवी दुकानदारों की उधारी अभी   तक नहीं चुका पाई हैं। सावित्री देवी का कहना है कि लगातार भुगतान की मांग की जा रही है लेकिन महकमा बजट न होने की बात कह टाल रहा है। वहीं, स्कूल की प्रधानाध्यापिका कमला रावत का कहना है कि कई बार मामले में विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed