फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   50 families of Math village suffering landslide for nine years

नौ सालों से भूस्खलन की मार झेल रहे मठ गांव के 50 परिवार

Tue, 17 Nov 2020 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
50 families of Math village suffering landslide for nine years
दशोली ब्लॉक का मठ गांव नौ सालों से भूस्खलन की मार झेल रहा है। गांव के निचले हिस्से से लगातार भूस्खलन हो रहा है। हल्की बारिश होने पर भी ग्रामीण घरों को छोड़ने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार शासन-प्रशासन से भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मठ झड़ेता के ग्राम प्रधान संजय सिंह, कुलदीप सिंह, कुंवर सिंह, मुकेश पंत, प्रकाश सेमवाल और जगदीश प्रसाद ने कहा कि मठ गांव में मौजूदा समय में 50 परिवार रहते हैं। वर्ष 2011 के जुलाई माह में भारी बारिश के दौरान गांव के निचले हिस्से में भूस्खलन शुरू हुआ था। भूस्खलन का कोई ट्रीटमेंट न होने के कारण हर साल बरसात में भूस्खलन से जमीन खिसक रही है। यहां ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी नष्ट हो चुकी है। चमोली एसडीएम ने दो बार गांव का निरीक्षण भी किया, लेकिन आज तक प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि गांव के निचले हिस्से से टीएचडीसी के जल विद्युत परियोजना स्थल के लिए हुए सड़क निर्माण कार्य के बाद से भूस्खलन सक्रिय हुआ है। यदि समय रहते भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट नहीं हुआ तो, गांव कभी भी भूस्खलन की जद में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed