{"_id":"699710816cf94b5fca08fb45","slug":"4814-high-school-students-and-4410-intermediate-students-will-appear-for-the-board-exams-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-117258-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हाईस्कूल में 4814 व इंटर में 4410 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हाईस्कूल में 4814 व इंटर में 4410 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं
Thu, 19 Feb 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
- डीएम ने परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
परीक्षा के 356 केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया प्रशिक्षण
गोपेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस दौरान अवगत कराया गया कि जिले में हाईस्कूल के 4814 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें संस्थागत बालकों की संख्या 2432 व बालिकाओं की 2320 और व्यक्तिगत बालकों की संख्या 45 व बालिकाओं की संख्या 17 है। इंटर मीडिएट में कुल 4410 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें संस्थागत बालकों की संख्या 2080 व बालिकाओं की संख्या 2201 जबकि व्यक्तिगत बालकों की संख्या 86 और बालिकाओं की संख्या 43 है। इंटर और हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थी 9224 और बालिकाओं की संख्या 4581 है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को जीआईसी गोपेश्वर में डीएम गौरव कुमार के निर्देश पर 356 केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण होगा। डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर सभी केंद्र व्यवस्थापों को शांतिपूर्ण मनोयोग से परीक्षाओं को संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि केंद्रों में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि में धारा 163 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी आकाश सारस्वत, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित, जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह सहित बीईओ व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।