{"_id":"60f57f208ebc3e61c32afa5a","slug":"44-connectivity-roads-closed-due-to-landslide-in-chamoli-district-gopeshwar-news-drn384906413","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में भूस्खलन से 44 संपर्क मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में भूस्खलन से 44 संपर्क मार्ग बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले में रविवार को देर शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार को दिनभर जारी रही। बारिश से जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिले में भूस्खलन और पुश्ते टूटने से 44 संपर्क मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी भनेरपाणी, गुलाबकोटी और पागलनाले में सुबह पांच बजे भारी मलबा आने से बंद हो गया था, जो सोमवार को पांच घंटे बाद सुबह 10 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया।
लगातार बारिश से पोखरी ब्लाक में जौरासी-तोणजी, पोखरी-पैणी कुजासू, हापला गुड़म-नैल नौली और हापला-कलसीर मार्ग कई जगहों पर बंद हो गए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह का कहना है कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई हैं, बारिश थमते ही सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, गोपेश्वर-घिंघराण रोड पर फायर सर्विस कार्यालय के सामने एक चीड़ का पेड़ टूटकर सड़क पर आ गया, गनीमत यह रही कि इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वन विभाग के कर्मियों ने पेड़ काटकर सड़क सुचारु करवाई। यहां करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही।
गोशाला क्षतिग्रस्त, गाय हुई घायल
गोपेश्वर। भारी बारिश के दौरान रविवार रात को नंदप्रयाग के समीप मासौं गांव में एक गोशाला भरभराकर टूट गई, जिससे एक गाय चोटिल हो गई। पीड़ित विजय लाल ने बताया कि गोशाला टूटने से उनकी गाय चोटिल हो गई, जबकि एक बछिया बाल-बाल बच गई। संवाद
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में हुई सर्वाधिक बारिश
गोपेश्वर। चमोली जिले में सोमवार को सर्वाधिक बारिश कर्णप्रयाग तहसील में हुई। यहां 79 मिमी बारिश हुई, जबकि चमोली में 54.6 मिमी, जोशीमठ में 21.6 मिमी, पोखरी में 25 मिमी, गैरसैंण में 39 मिमी, थराली में 23.5 मिमी और घाट तहसील में 21 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जनपद में सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।