{"_id":"5cc332cabdec222dcc5793b5","slug":"41556296394-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवतोली में बिजली के पोल लगे, लाइट देना भूल गये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवतोली में बिजली के पोल लगे, लाइट देना भूल गये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। छह महीने पहले नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल हुए सिमली और सेमी, देवतोली कस्बों में मूलभूत सुविधाएं ही नहीं हैं। पालिका ने यहां बिजली के पोल तो लगा दिए लेकिन दिए, लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की।
सेमी देवतोली निवासी पंकज कुमार, महेशी देवी, रेखा देवी, रोशन, प्रमोद और दीपक शाह आदि का कहना है कि पालिका चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने स्थानीय लोगों से विकास के वायदे किए। उसके बाद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। वार्ड में कूड़ेदान, नालियां नहीं हैं। सफाई व्यवस्था के बुरे हाल हैं। सिमली के जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी, दीप चंद्र डिमरी, मुकेश कुमार, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह, गोपाल सिंह, कैलाश सिंह ने बताया कि सिमली बाजार में सुलभ शौचालय नहीं बने हैं। वहीं उमा देवी मंदिर से शक्ति नगर जाने वाले रास्ते पर कूड़े का ढेर लगा है। नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी का कहना है कि सेमी देवतोली में कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति सुचारु है। इसके अलावा जहां बिजली नहीं है वहां जल्द बिजली पहुंचा दी जाएगी। सिमली, देवतोली और कर्णप्रयाग नगर की सफाई व्यवस्था भी जल्द चौकस कर दी जाएगी।