{"_id":"5c82955ebdec2214530f8f4f","slug":"41552061790-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोट के ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकोट के ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
demand
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के ग्राम पंचायत घतोड़ा के त्रिकोट के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग के लिए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा यदि जल्द इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए तो वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन में त्रिकोट के वीरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रदीप सिंह, हरीश बिष्ट, बीरेंद्र कोटियाल, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह आदि ने कहा कि चार मार्च को विधायक सुुरेंद्र सिंह नेगी ने 248.96 लाख की लागत से स्वीकृत कोटी बैंड से घतोड़ा मोटर मार्ग का शिलान्यास किया था। ग्राम पंचायत घतोड़ा के अंतर्गत तीन गांव शामिल हैं लेकिन त्रिकोट गांव को सड़क सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। लोनिवि कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अशोक नैथानी ने बताया कि कोटी बैंड से ग्राम पंचायत घतोड़ा के लिए प्रस्तावित पांच और तीन किमी मार्ग निर्माण के लिए 248.96 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। दो किमी की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति मिलने पर त्रिकोट गांव तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।