फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   41 people of Tehri district found infected, all local

टिहरी जिले के 41 लोग संक्रमित मिले, सभी स्थानीय

Sat, 29 Aug 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
41 people of Tehri district found infected, all local
टिहरी जिले में समुदाय स्तर पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जिले में 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1035 हो गई है। सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में 21, चंबा ब्लॉक क्षेत्र में 18 और देवप्रयाग और जौनपुर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी लोग स्थानीय हैं। अभी 3976 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। नगर पालिका के बौराड़ी क्षेत्र में लगातार संक्रमित मिलने से शनिवार को जिला प्रशासन ने बौराड़ी के मुस्लिम मोहल्ला क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर कोतवाली दो दिन के लिए बंद
श्रीनगर। कीर्तिनगर कोतवाली में एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कोतवाली को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। तहसीलदार कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने बताया कि संक्रमित सिपाही श्रीनगर रामलीला मैदान के समीप अपनी माता के साथ रहता है। उसके संपर्क में कुछ पुलिस और होमगार्ड के जवान आए हैं, इसलिए ऐहतियातन कोतवाली को बंद किया है। वहीं, श्रीनगर सब्जी मंडी में मेडिकल टीम ने शनिवार को दोबारा से 75 लोगों के दोबारा सैंपल लिए। सैंपल किसी वजह से खराब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली जिले में चार पॉजिटिव
गोपेश्वर/नारायणबगड़। चमोली जिले में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें नारायणबगड़ से तीन मजदूर और एक देवाल का व्यक्ति शामिल है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन डिमरी ने बताया कि 25 अगस्त को सड़क निर्माण में काम कर रहे 60 मजदूरों की रैंडम सैंपलिंग की गई थी। शनिवार को पंती-विनायक-हंसकोटी मार्ग पर कार्य कर रहे 24 मजदूरों में से ऊधमसिंहनगर निवासी 3 मजदूरों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 3 मजदूरों में से 2 सैंपलिंग के बाद किच्छा चले गए, जबकि एक मजदूर को कोविड सेंटर भराड़ीसैंण भेज दिया गया है।
तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित 13 संक्रमित, लैब और गांव सील
कोटद्वार/लैंसडौन। कोटद्वार बेस अस्पताल में कार्यरत तीन स्वास्थ्य कर्मियों सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद पैथोलॉजी लैब को 72 घंटे के लिए सील कर दिया है। वहीं, लैंसडौन तहसील के अंतर्गत मटियाली में आठ लोगों के कोरोना संक्रमित होने के कारण प्रशासन ने मटियाली गांव को सील कर दिया है। नायब तहसीलदार लैंसडौन हरीश जोशी और कानूनगो रमेश रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव से 76 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिए हैं। लैंसडौन में एसडीएम, नायब तहसीलदार सहित तहसील, कोषागार कर्मचारी और पुलिस कर्मियों सहित 81 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
अब बेस अस्पताल कोटद्वार में होंगे कोरोना टेस्ट
हंस फाउंडेशन ने दी 14.5 लाख की ट्रू-नेट मशीन
कोटद्वार।अस्पताल कोटद्वार में कोरोना कोविड-19 के टेस्ट किए जा सकेंगे। इसके लिए हंस फाउंडेशन की पहल पर ट्रू-नेट मशीन को बेस अस्पताल में स्थापित किया गया है। सोमवार से बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों का कोरोना टेस्ट हो सकेगा और एक घंटे में ही रिपोर्ट आ जाएगी।
बेस अस्पताल कोटद्वार से मरीजों के कोरोना सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, एम्स ऋषिकेश और दिल्ली तक भेजे जाते हैं, लेकिन कोरोना रिपोर्ट मिलने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग रहा है। हंस फाउंडेशन ने कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए 14 लाख 56 हजार रुपये की लागत की चार चेंबर वाली मशीन दी है। ऐसी ही दूसरी मशीन जिला अस्पताल पौड़ी में भी स्थापित करने की बात चल रही है। सोमवार को कंपनी के इंजीनियर ट्रू-नेट मशीन स्थापित कर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन को इसका प्रशिक्षण देंगे। बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. बीसी काला ने कहा कि सोमवार से बेस अस्पताल में भर्ती ऑपरेशन के मरीजों से इसकी शुरुआत की जाएगी।

353 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच को भेजे
कर्णप्रयाग। कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। 353 संदिग्ध लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 11602 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 10293 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 324 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 634 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले की प्रवेश सीमा पर बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों का ट्रू-नेट मशीन टेस्ट एवं एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। मेडिकल टीम क्वारंटीन लोगों की प्रतिदिन जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed