{"_id":"5f3178f68ebc3e3ce273541f","slug":"400-devotees-reach-rudranath-darshan-on-the-last-monday-of-savan-month-karnpryag-news-drn352769455","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले की जयकारों से गूंजे शिवालय, 400 श्रद्धालु पहुंचे रुद्रनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले की जयकारों से गूंजे शिवालय, 400 श्रद्धालु पहुंचे रुद्रनाथ
विज्ञापन
आदिबदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : KARNPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों का तांता उमड़ पड़ा। इस दौरान भोले की जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भारी बारिश के बीच भी शिव भक्तों ने शिवालयों में पूजा-अर्चना कर महादेव का जलाभिषेक किया। दूसरी ओर रुद्रनाथ के दर्शनों को 400 श्रद्धालु पहुंचे।
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में आदि केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक किया। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के साथ ही पंच केदारों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। बिरही के वीर भद्रेश्वर मंदिर, पोखरी नागनाथ मंदिर, सकलेश्वर, बटलेश्वर मंदिरों में भी दिनभर भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ ही कीर्तन भजन किए। जबकि रुद्रनाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को 400 श्रद्धालु पहुंचे। उधर कर्णप्रयाग/आदिबदरी/गैरसैंण/नारायणबगड़ में सावन मास के अंतिम सोमवार को गंगा माता मंदिर, छांतेश्वर, जलेश्वर, सांकरी, पीपलेश्वर, देवलेश्वर आदि शिव मंदिरों में शिर्वाचन किया और भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक किया। नौटी, लंगासू, जिलासू आदि स्थानों पर भी भक्तों ने शिवालयों में पूजा अर्चना की गई। सिलपाटा, प्यूंरा, पज्यांणा, लंगटाईं, सिरणां, सुगड गांवों से भक्त आदिबदरी पहुंचे और रविंद्रेश्वर, ओंकारेश्वर, माधोघाट आदि शिवालयों पूजा की। गैरसैंण के गंगेश्वर महादेव व मेहलचौरी, माईथान के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा नारायणबगड़ में शिव भक्तों ने बोल बम-बम, हर-हर महादेव के जयकारों से मृत्युंजय महादेव मंदिर देवधूरा, लव-कुश महादेव, कमलेश्वर महादेव, कौबेश्वर महादेव, मींगेश्वर महादेव, मालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भोलेनाथ की आराधना की।
सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर/नई टिहरी/थत्यूड़। केदारनाथ समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम समेत जनपद के शिवालयों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। रूच्छ महादेव, रंगेश्वर महादेव, पुंडेश्वर महादेव, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, मड़मुख महादेव महड़, सत्यनाथ मंदिर नवासू, रुद्रनाथ व संगम रुद्रप्रयाग, कोटेश्वर महादेव, अगस्त्य ऋषि मंदिर अगस्त्यमुनि, साणेश्वर महाराज मंदिर सिल्ला समेत जनपद के अन्य शिवालयों व मठ-मंदिरों में तड़के से ही भक्तों ने पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। उधर श्रीनगर में नगर के कमलेश्वर, नागेश्वर, कटकेश्वर, चंद्रेश्वर, शंकर मठ, अष्टावक्र व कीर्तिनगर चौरास में किलकिलेश्वर, ढुंडप्रयाग, कोटेश्वर, जटलेश्वर, ढुंडसिर क्षेत्र के ढुंडेश्वर आदि शिव मंदिरों में सुख समृद्धि के लिए जलाभिषेक और रूद्रीपाठ करवाया। ब्यूरो/संवाद उधर, नई टिहरी/थत्यूड़ में सुबह से लेकर शाम तक त्रिदेव, देवलसारी महादेव, कोटेश्वर, ओणेश्वर, बेलेश्वर,सत्येश्वर महादेव मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। ब्यूरो