फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   38 road dangar in chamoli.

38 गांवों को जोड़ने वाली सड़क बनी जानलेवा

Sat, 25 Jun 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sat, 25 Jun 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक के 38 गांवों को यातायात से जोड़ने वाली 23.9 किमी चमोली-सरतोली सड़क कई जगहों पर जानलेवा बनी हुई है। उक्त सड़क का निर्माण कार्य तीन फेज में हुआ, जिससे एडीबी, लोनिवि और पीएमजीएसवाई विभाग सड़क के संरक्षण का जिम्मा संभाले हुए है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से आज भी सड़क वाहनों के चलने लायक नहीं है। कई जगहों पर सवारियां वाहन से उतरकर पैदल चलने में अपनी भलाई समझते हैं।   

विज्ञापन


वर्ष 1997 में चमोली-सरतोली सड़क का निर्माण कार्य हुआ। शुरुआत में सड़क का निर्माण लस्यारी गांव तक नौ किमी हुआ। अन्य गांव के लोगों की मांग पर वर्ष 2008 में लस्यारी से सरतोली तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसमें से सवा किमी लोनिवि और 13.9 किमी सड़क निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई को सौंपा गया। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भी सड़क पर हिल कटिंग के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह और पूर्व सैनिक गंभीर सिंह का कहना है कि मजोठी गांव से आगे सड़क जानलेवा बनी हुई है। यहां गदेरे पर निर्मित मोटर पुल को बने छह माह का समय हो गया है, लेकिन एप्रोच न होनेे से अभी तक भी वाहनों की आवाजाही गदेरे से कराई जा रही है। ऐसे में सरतोली की ओर जाने वाले वाहनों को तीखी ढलान पर आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed