फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   324 villages will benefit from the construction of Mohankhal-Chopta road.

Chamoli News: मोहनखाल-चोपता सड़क निर्माण से 324 गांवों को होगा लाभ

Mon, 19 Aug 2024 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 19 Aug 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
324 villages will benefit from the construction of Mohankhal-Chopta road.
फोटो
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मोहनखाल-चोपता (23 किमी) मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। मोहनखाल में वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में चल रहे धरनास्थल पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी और आनंद सिंह राणा ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण का प्रमुख उद्देश्य चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के 324 गांवों को तृतीय केदार तुंगनाथ से जोड़ना है। श्रद्धालुओं को अभी तक तुंगनाथ जाने के लिए 70 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। यदि यह सड़क बन जाती है तो लोगों को सिर्फ 23 किमी की दूरी नापनी पड़ेगी। श्रद्धालु देवाल, थराली, कर्णप्रयाग से पोखरी और मोहनखाल होते हुए तुंगनाथ पहुंचेंगे। आपदा के दौरान यह मार्ग राहत बचाव का काम भी करेगा। इस मौके पर ओम प्रकाश थपलियाल, कल्पेश्वर प्रसाद, महादेव भट्ट, देवी प्रसाद, व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, माधो सिंह, अमर सिंह, विजय प्रसाद और दिनेश नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed