{"_id":"5f4a6b5b8ebc3e86d8207e8d","slug":"32-selected-under-self-employment-scheme-gopeshwar-news-drn3545361131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार योजना के तहत 32 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार योजना के तहत 32 का चयन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत चयन समिति ने साक्षात्कार के जरिए 32 युवाओं का चयन किया। इसके तहत दो करोड़ 35 लाख की स्वरोजगार योजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें 20 लोग प्रवासी हैं। अब तक इस योजना के तहत 259 लोग आवेदन कर चुके हैं, जिसमें 217 का चयन किया गया है।
सीडीओ हंसादत्त पांडे की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार के लिए 66 आवेदकों को बुलाया था, लेकिन 39 आवेदक ही शामिल हुए। दो आवेदन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से संबंधित थे। उन्हें पीएमईजीपी के तहत ही लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया। सीडीओ ने बताया कि चयनित युवाओं को आरसेटी के जरिए स्वरोजगार योजनाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत आवेदन एक सप्ताह में ऋण आवंटन के लिए बैंक को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस दौरान लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी राम कुमार दोहरे, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
कर्णप्रयाग। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बैंक के ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को तालमेल बनाकर ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं किसानों, जनता के लिए लागू हैं उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बैंक और विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। कहा कि आरबीआई ने बैंक का न्यूनतम सीडी रेश्यो का मानक 40 प्रतिशत निर्धारित किया है। जिले के 18 बैंक में से 13 बैंक का सीडी रेश्यो 40 प्रतिशत से कम पाया गया। संवाद