फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   31 brave women honored

Chamoli News: 31 वीर नारियों को किया सम्मानित

Sun, 14 Jan 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 14 Jan 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
31 brave women honored
गोपेश्वर में पूर्व सैनिक दिवस पर वीर नारियों को किया गया सम्मानित। संवाद
जिला पंचायत परिसर में मनाया गया सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला पंचायत परिसर में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर प्रशासन व पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया। पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान 31 वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि हमें बलिदानियों के अदम्य साहस व शौर्य गाथाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान पीस पब्लिक स्कूल व जीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) भास्कर बनर्जी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की सेवाओं की मान्यता और सम्मान में वर्ष 2017 से हर साल 14 जनवरी को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। 14 जनवरी 1953 को वे सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 1947 के युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। इस अवसर पर एसडीएम आरके पांडेय, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार कलम सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला सचिव महेंद्र सिंह राणा, नगर अध्यक्ष दलवीर पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed