{"_id":"5ccc7115bdec2207571f44d5","slug":"21556902165-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ यात्रा पड़ावों और धाम में पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ यात्रा पड़ावों और धाम में पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर इस बार पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को यात्रा मार्ग की सभी दुकानों एवं नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा मार्ग पर नगर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, रैन बसेरा और प्रतिक्षालयों के रंग-रोगन और मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाते हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी दशा में यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। उन्होंने बरसात सीजन में प्लास्टिक रेनकोट की जगह तीर्थयात्रियों को कपड़े के रेनकोट किराए पर उपलब्ध कराने को कहा। सभी होटल, ढाबों व रैन बसेरों में आवश्यक रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने और सभी दुकानों के बाहर कूड़ादान रखवाने के लिए कहा गया। डीएम ने सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी को यात्रा सीजन में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक रखने, मेडिकल उपकरणों सहित पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे सहित कई मौजूद थे।