फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   21 road block in gopeshwer.

21 संपर्क मार्ग टूटे, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ी

Wed, 22 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर Updated Wed, 22 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
21 road block in gopeshwer.
चमोली में दशोली ब्लॉक की अवरुद्घ पड़ी नेल-कुड़ाऊ सड़क से मलबा हटाता लोनिवि की जेसीबी मशीन। - फोटो : Amar Ujala

बीते एक सप्ताह से हो रही बारिश से 21 संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। वहीं पेयजल लाइनें टूटने से आपूर्ति बाधित हो रही है।

विज्ञापन

बारिश से घाट, दशोली, पोखरी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, थराली, देवाल और जोशीमठ ब्लॉकों के गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए है।

कालूसैंण गांव निवासी रमेश जोशी का कहना है कि प्रतिवर्ष बरसात से पहले अधिकारी मोटर मार्ग को बारिश के दौरान दुरुस्त रखने का दावा करते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। वहीं जिला पंचायत सदस्य गुड्डू राम व लक्ष्मण राणा का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से सड़कें खस्ताहाल बनी हुई हैं। इधर, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन का कहना है कि जिले में बंद पड़े संपर्क मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में ये सड़कें हैं बंद------
डुंग्री-मैकोट, घाट-लुणतरा, मेहलचौरी-बछुवाबाण, गाजियाबाद-झुमाखेत, घाट-थराली, डिम्मर लिंक मोटर मार्ग, पुनगांव-बिछौना, रिठोली-सुंदरगांव-भटोली, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण-कालूसैंण, सोनला- कांडा-मैखुरा, सेमा-बेराऊं, गोपेश्वर-पोखरी, सेम-पनाई-उतरौं, डुंग्री-रतगांव, सिमली-संडकोट, बढेथ-पिण्डवाली, कुरुड़-मांणखी, श्रीकोट-मथकोट, मोलागाड़-मटई, थिरपाक-कांडई, कांडई-पगना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed