{"_id":"5cc47bd1bdec22076759d681","slug":"201556380625-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्राधिकरण की अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य रुकवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्राधिकरण की अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य रुकवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण कार्य करने पर प्राधिकारी अधिकारी/उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने नाराजगी जताई और शीघ्र संबंधित लोगों को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत करने के बाद ही प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण कार्य किए जा सकते हैं।
तहसील प्रशासन को नगर में बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्माण कार्य होने की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर शनिवार को प्राधिकारी अधिकारी वैभव गुप्ता ने नगर में औचक निरीक्षण कर जगह-जगह निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर में दस निर्माण कार्यों को चिह्नित कर शीघ्र तहसील अधिकारियों को निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण की स्वीकृति लेनी जरूरी है, लेकिन कई लोगों की ओर से प्राधिकरण की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहे थे, उन्हें तत्काल रुकवा दिया गया है। नक्शे स्वीकृत होने के बाद ही आगे का निर्माण कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना यदि निर्माण कार्य किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।