{"_id":"5c698516bdec224d044544bf","slug":"201550419222-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली के कुलसारी में शुरू हुआ दो दिवसीय हिलांश कृषि मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली के कुलसारी में शुरू हुआ दो दिवसीय हिलांश कृषि मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना, उपासक संस्था और जिला प्रशासन की ओर से थराली ब्लॉक के कुलसारी में रविवार को दो दिवसीय हिलांश कृषि मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले में सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को कृषि, बागवानी सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारियों से अवगत कराया।
मेले का उद्घाटन थराली के ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी और मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने संयुक्त रूप से किया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिलने के उद्देश्य से कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर काश्तकार अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं। कहा कि कृषि मेलों के माध्यम से काश्तकारों को उनके उत्पादों के विपणन के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। उन्होंने लोगों को सहकारिता, कृषि, उद्यान और अन्य विभागों की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक प्रीतम भट्ट ने मेले में आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आजीविका परियोजना के तहत जनपद के विभिन्न गांवों में 950 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। जिसके माध्यम से 7197 ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। कहा कि परियोजना के तहत गांवों में कृषि भूमि की घेरबाड़, उत्पादों का संग्रहण केंद्र, सिंचाई के लिए एलपीडी टैंक आदि का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर मेला प्रभारी संजय सक्सेना, प्रभागीय परियोजना प्रबंधक धमेंद्र पांडे, पूर्व प्रमुख थराली सुशील रावत, उद्योग विभाग के महा प्रबंधक डा. एमएस सजवाण, रणजीत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह राणा, गोविंद सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।