{"_id":"5c6436b8bdec22737e6b04a6","slug":"191550071480-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनला में गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद चखेंगे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनला में गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद चखेंगे तीर्थयात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चार धाम यात्रा मार्ग पर सोनला में तीर्थयात्रियों को गढ़वाली व्यंजन और पहाड़ी उत्पाद भी मुहैया कराए जाएंगे। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित एकता स्वायत्त सहकारिता सोनला और शीतला ग्राम संगठन बैडाणू की ओर से हाईवे पर पहाड़ी और गढ़वाली व्यंजनों का एकता पहाड़ी ढाबा संचालित किया जा रहा है। ढाबे में पहाड़ी दाल, कोदू, झंगोरु, मंडुवा भी उपलब्ध है।
बुधवार को ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक प्रकाश रावत ने ढाबे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पहाड़ी उत्पादों और व्यंजनों को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटकों और यात्रियों को पहाड़ी भोजन कराने में महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्य अहम भूमिका निभाएंगे। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पहाड़ी ढाबा संचालित किया है। यहां हर तरह का पहाड़ी भोजन उपलब्ध है। इस मौके पर हिमाद समिति के सचिव उमाशंकर बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बर्त्वाल, पृथ्वी सिंह, राज सिंह, प्रशांत सूरी, सरिता राणा, कल्पना जोशी, सतेश्वरी, प्रीति, दुर्गा, माहेश्वरी, उर्मिला, नवीन बिष्ट, भरत नेगी, बबीता, रिंकी, सुमन, मयंक, गजेंद्र आदि मौजूद थे।