फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   19 Junior National Skiing Championships in Auli

जूनियर नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 19 से औली में

Tue, 10 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 10 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन

जूनियर नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 19 से 22 फरवरी तक औली में आयोजित होगी। चैंपियनशिप में आठ राज्यों के करीब 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा ने औली में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन


आयुक्त विनोद शर्मा ने जल, ऊर्जा निगम, लोनिवि और जीएमवीएन के अधिकारियों को दस फरवरी तक औली में सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोनिवि को जोशीमठ-औली सड़क से बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर मशीन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


जल निगम व जल संस्थान को उन्होंने जीएमवीएन पर्यटक आवासगृह के साथ ही औली के होटलों में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए। जीएमवीएन को खिलाड़ियों के ठहरने और चैंपियनशिप शुरू होने से पहले स्कीइंग उपकरणों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पर्यटन व्यवसायी संतोष कुंवर ने कहा कि वर्ष 2011 में सैफ गेम्स के बाद से औली में स्कीइंग मशीनें खराब पड़ी हुई हैं। कृत्रिम बर्फ बनाने वाली स्नो मेकिंग मशीनें भी जंग खा रही हैं। उन्होंने औली में आइस स्केटिंग रिंग का निर्माण कार्य भी पूर्ण करने की मांग उठाई।

परसारी गांव निवासी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्षों पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने औली में सेना को सैकड़ों नाली भूमि दी, लेकिन अब सेना की ओर से ग्रामीणों के लिए ही जोशीमठ में आम आवाजाही के रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयुक्त ने डीएम विनोद कुमार सुमन को मामले को सुलझाने के निर्देश दिए।

बैठक में उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी चमोली, पूर्व अध्यक्ष एसएस पांगती, जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा, विवेक पंवार, संजय कुंवर, दिनेश उनियाल, एलएस मेहता, योगेंद्र सिंह, दिनेश भट्ट, कमल किशोर डिमरी, राकेश रंजन भिलंगवाल, सुशील पंवार आदि मौजूद थे।

जोशीमठ में होगा विंटर कार्निवाल

जूनियर नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के साथ ही 19 से 22 फरवरी तक जोशीमठ में विंटर कार्निवाल का आयोजन भी किया जाएगा। कार्निवाल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ये सभी कार्यक्रम जोशीमठ के गांधी मैदान में आयोजित होंगे। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि विंटर कार्निवाल के आयोजन की तैयारी का जिम्मा जोशीमठ तहसील प्रशासन को सौंपा गया है।

ऊर्जा निगम ने विद्युत सप्लाई देने से किए हाथ खड़े
औली में मंगलवार को जूनियर नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारी बैठक के दौरान आयुक्त विनोद शर्मा ने जैसे ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों को औली में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए तो इस पर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता डीएस खाती ने विद्युत सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए।


उनका कहना था कि वर्ष 2011 में सैफ गेम्स के दौरान औली जीएमवीएन पर्यटक आवास गृह, रोपवे व चियर लिफ्ट पर खर्च हुए करीब एक करोड़ 18 लाख का भुगतान जीएमवीएन की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। आयुक्त ने इस मामले को शासन में उठाने की बात कही। कहा कि मामले में मुख्य सचिव स्तर पर ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed