फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बिना पानी कैसे होगी धान की रोपाई

बिना पानी कैसे होगी धान की रोपाई

Fri, 03 May 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बिना पानी कैसे होगी धान की रोपाई
थराली। तहसील थराली के चिड़ंगा मल्ला गांव में सिंचाई विभाग की लापरवाही से काश्तकारों की खेतीबाड़ी चौपट हो रही है। गांव में कल्याणी नहर, झूलागाड़ नहर, झड़िया नहर और अखोड़सारी नहरें हैं, लेकिन सभी क्षतिग्रस्त हैं और उन में पानी नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

चिडंगा मल्ला गांव में नहरों में पानी नहीं आने से आधे से अधिक भूमि बंजर हो गई हैं। गांव में रह रहे काश्तकारों के सामने धान की खेती की रोपाई करने की समस्या बनी है। झड़िया के हरीश चन्द्र मिश्रा, गणेश दत मिश्रा, दिनेश चन्द्र, रमेश चन्द्र संतोष कुमार का कहना है कि यदि नहर में पानी डाल भी रहे हैं तो लीकेज होकर मकानों के अंदर आ रहा है। कहा कि कई बार सिंचाई विभाग को लिखित पत्र भी दिया है, लेकिन सिंचाई विभाग पिछले चार सालों से काश्तकारों की समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। यदि सिंचाई विभाग समय से नहरों की मरम्मत नहीं करेगा तो ग्रामीण अपने पशुओं के साथ सिंचाई विभाग के सामने डेरा डाल देंगें। सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता राजकुमार ने कहा कि विभाग के पास बजट ही नहीं है। प्रधानमन्त्री सिंचाई योजना में नहरों के निर्माण का प्रस्ताव रखा है, जब पास होगा तब नहरों की मरम्मत की जायेगी।
विज्ञापन


नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी
कर्णप्रयाग। बमोथ गांव में अनियमित पेयजल की आपूर्ति से लोगों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नीरज पंत, प्रीतम सिंह, अजय, बैशाखू, जसपाल आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात कर कहा कि कम पानी नहीं आने के कारण उनको घंटों लाइन में लगकर पानी लाना पड़ रहा है। न्यू डिम्मर के ग्रामीणों ने अधिकारियों से दूषित पेयजल की आपूर्ति की शिकायत की । ग्रामीणों का कहना है कि गोपी डिमरी, बीएन डिमरी, हर्षवर्धन डिमरी, नरेश चन्द्र आदि ने कहा कि टटासू गधेरा पेयजल श्रोत से उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती है। श्रोत पर जल संस्थान द्वारा फिल्टर नहीं लगाया गया है। ऐसे में पानी से होने वाली बीमारी फैलने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed