{"_id":"5c7ea58fbdec22146d706082","slug":"181551803791-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूधंसाव से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूधंसाव से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गडोरा गांव के ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड परियोजना से भूधंसाव की चपेट में आए आवासीय भवनों का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या हटवाल और बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से भेंट कर गडोरा गांव में भूधंसाव से हो रहे नुकसान के बारे में बताया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सौ नाली कृषि भूमि भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जीआईसी गडोरा भी भूधंसाव की चपेट में आ गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वे कराने व भवनों व कृषि भूमि को हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर 10 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी।