{"_id":"5c7ab2f8bdec224e0121ebd2","slug":"181551545080-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली बाजार में वाहन पार्किंग की सुविधा देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली बाजार में वाहन पार्किंग की सुविधा देने की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमोली। महाशिवरात्रि और होली पर्व की तैयारियों को लेकर थाना परिसर में टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पुलिस ने महाशिवरात्रि और होली पर सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष महेश चंद्र लखेड़ा ने कहा कि पर्व के दौरान शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
बैठक में टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बदरीनाथ हाईवे के प्रमुख पड़ाव चमोली बाजार में वाहन पार्किंग की सुविधा मुहैया कराने की मांग उठाई। होटल व्यवसायी सुदर्शन शाह ने कहा कि चमोली बाजार में तीर्थयात्रियों को वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं मिल पाती है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यवसायियों ने चमोली तिराहे पर पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई। थानाध्यक्ष महेश चंद्र लखेड़ा ने व्यवसायियों की सभी समस्याओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राजकिशोर चौहान, ताजबर नेगी, पवन राठौर, कुलदीप वर्मा, अनूप अग्रवाल, फुरकान अहमद और तसलीम आदि मौजूद थे।