फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   तीसरे दिन भी नहीं हुई गोपेश्वर नगर में पेयजल सप्लाई

तीसरे दिन भी नहीं हुई गोपेश्वर नगर में पेयजल सप्लाई

Mon, 31 Dec 2018 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं हुई गोपेश्वर नगर में पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में सोमवार को तीसरे दिन भी पेयजल की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग के लिए सुभाषनगर में लोगों ने खाली बर्तनों के साथ चमोली-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर जाम लगाया। आधा घंटे तक वाहन और अन्य लोग जाम में फंसे रहे। लोगों ने कहा कि इस ठंड में भी पीने के पानी की व्यवस्था करना मुश्किल बना है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए जल संस्थान की ओर से नगर में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की गई।

29 दिसंबर को अत्यधिक ठंड के कारण देवलधार गांव के समीप अमृतगंगा पेयजल योजना का पाइप फट गया था, जिससे गोपेश्वर नगर में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जल संस्थान के कर्मचारियों ने तीन बार पाइप को वेल्डिंग से जोड़ा, पाइप से पानी का रिसाव होता रहा। ऐसे में सोमवार को भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। इससे आक्रोशित लोगों ने खाली बर्तनों के साथ सुबह दस बजे सुभाष नगर में चमोली-ऊखीमठ सड़क पर जाम लगाकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। करीब आधा घंटे तक जाम के कारण वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। बाद में मौके पर पहुंची एसडीएम बुशरा अंसारी के शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। लोगों ने कहा कि नगर के सुभाषनगर, हल्दापानी, मंदिर मार्ग, पोस्ट ऑफिस कालोनी, गोपेश्वर गांव, पुलिस लाइन, जल निगम कॉलोनी, पपड़ियाणा और नैग्वाड़ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप होने से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, नगर पालिका सभासद उपेंद्र भंडारी, सूर्य प्रकाश पुरोहित, योगेंद्र बिष्ट और कृष्ण कुमार सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed