फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   18 people including a policeman Corona positive

एक पुलिस कर्मी समेत 18 लोग कोरोना पॉजीटिव

Mon, 17 Aug 2020 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
18 people including a policeman Corona positive
टिहरी जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एसएसपी कार्यालय के डीसीआर में तैनात एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार और पूर्व मंत्री दिनेश धनै को ऋषिकेश एम्स में आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को नरेंद्रनगर ब्लाक में 15 और चंबा ब्लाक में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी लोग स्थानीय हैं। उधर मुनिकीरेती क्षेत्र में कोरोना केस बढ़ने पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सीएमओ डा. सुमनलता आर्य को पालिका क्षेत्र मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी, खारास्रोत, ढालवाला क्षेत्र में प्रत्येक नागरिक की सैंपलिंग के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी कार्यालय के डीसीआर में तैनात एक पुलिस कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कंटेनमेंट जोन से आने वाले चार पुलिस कर्मियों के एहतियातन सैंपल लिए थे। संक्रमित पुलिस कर्मी को कोविड केयर सेंटर आइसोलेट किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय के सी. ब्लाक टाईप-2 पूल्ड आवासीय कालोनी को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है। साथ ही कालोनी को सैनिटाइज किया गया है। कालोनी में पूर्व पर्यटन मंत्री व जनएकता पार्टी के अध्यक्ष दिनेश धनै सहित एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

चमोली : एक महिला समेत चार संक्रमित
गोपेश्वर/नारायणबगड़। चमोली जिले में एक महिला समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। नारायणबगड़ में असेड-सिमली क्षेत्र में सड़क सुधारीकरण का काम कर रहे तीन मजदूर रैंडम सैंपलिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के प्रभारी डॉक्टर नवीन चंद्र डिमरी ने बताया कि संक्रमित मजदूरों को कोविड केयर सेंटर भराड़ीसैंण में आइसोलेट किया गया है। यह सभी मजदूर नैनीताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया डिस्चार्ज, मिले पॉजिटिव
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में बीते सप्ताह भर्ती रहे चार मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रबंधन के होश उड़ गए। तत्काल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ समेत 55 कर्मचारियों का तत्काल एंटीजन टेस्ट किया गया, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। संबंधित दो वार्ड सील कर अस्पताल को दो घंटे बंद रखते हुए सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित चारों लोगों को कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। सीएमओ डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने कहा कि बीते सप्ताह अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लॉक के चार मरीज जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती हुए थे। उन्हें बुखार, जुकाम समेत शुगर और दिल की बीमारी थी। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल भेजे जाएंगे।
एएचपीसीएल कालोनी में संक्रमित मिली महिला, 58 के लिए सैंपल
संक्रमित की सूचना न देने पर प्रधान ने आठ लोगों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। एएचपीसीएल कालोनी में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत थापली गांव स्थित श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कालोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। संक्रमित का पति परियोजना में कार्यरत है। ग्राम प्रधान थापली ने सूचना न देने और लापरवाही बरतने पर कोरोना पीड़ित, परियोजना कंपनी के अधिकारियों सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

तहसीलदार मंजू राजपूत ने बताया कि एएचपीसीएल में काम करने वाले एक व्यक्ति की पत्नी 12 अगस्त को हिमाचल प्रदेश से आठ माह की बेटी के साथ देहरादून पहुंची थी। देहरादून में वह पति के साथी कर्मचारी के परिवार के साथ एक होटल में रुकी। 14 अगस्त को उसने ऋषिकेश में अपना सैंपल दिया और गांव लौट आई। सोमवार को महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। महिला के पति के दुकानों में जाने और महिला के अन्य लोगों के संपर्क में आने से कालोनी सील कर 58 लोगों के सैंपल लिए गए। ग्राम प्रधान थापली यशोदा देवी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव और उसकी महिला साथी ने बिना सूचना के गांव में प्रवेश किया। प्रधान ने संक्रमित महिला व उसके पति, एक अन्य महिला व उसके पति, कंपनी के एचआर हेड, निदेशक और दो सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed