फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में आयोजित हुई कांग्रेस पार्टी की जन-सभा

कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में आयोजित हुई कांग्रेस पार्टी की जन-सभा

Sat, 09 Mar 2019 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में आयोजित हुई कांग्रेस पार्टी की जन-सभा

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा हटाओ देश बचाओ परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस की नगर के मुख्य बाजार में जनसभा हुई। जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. एपी मैखुरी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास को अवरुद्ध कर दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार इन्हीं पर अपने शिलापट्ट लगाकर लोगों को गुमराह करने पर लगी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वे भी दावेदारी कर रहे हैं और पार्टी हाईकमान जिसको भी प्रत्याशी बनाएगा उनके साथ निष्ठा से कार्य करेंगे। पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश को महाशक्ति बनाया है। अब देश महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और प्रधानमंत्री जुमलों में व्यस्त हैं। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि चमोली और रुद्रप्रयाग जिले से आज तक किसी भी पार्टी को संसद में प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिला है, जिससे सीमांत जिलों का विकास अवरुद्ध हुआ है। थराली विधायक डा. जीतराम ने कहा कि केंद्र की भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी की दर में 35 प्रतिशत इजाफा हुआ है। प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट के संचालन में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, गोपेश्वर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, गौचर के पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, महेश खंडूड़ी, विक्रम पंवार, राजेंद्र सगोई, राजा चौहान सहित गोपेश्वर, गैरसैंण, जोशीमठ, थराली, पोखरी, दशोली, घाट और देवाल आदि स्थानों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed