फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   चमोली जिले में डुमक सबसे दूरस्थ पोटिंग बूथ

चमोली जिले में डुमक सबसे दूरस्थ पोटिंग बूथ

Fri, 01 Feb 2019 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
चमोली जिले में डुमक सबसे दूरस्थ पोटिंग बूथ

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। जिले में कुल 2,91,148 मतदाता हैं, जिनमें से 1,48,826 पुरुष और 1,42,322 महिला मतदाता हैं। जिले में सबसे दूरस्थ मतदेय स्थल डुमक है। क्षेत्र के अभी तक सड़क से न जुड़ने के कारण यहां तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को 24 किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी होगी।

जिले में 1950 हेल्पलाइन भी शुरू कर दी गई है। मतदाता निर्वाचन से संबंधित सूचना इस नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 276000 थी। इन पांच सालों में जिले में 15148 मतदाता बढ़े हैं। इस बार बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 99901, थराली में 99916 जबकि कर्णप्रयाग में 91331 मतदाता हैं। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 555 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिसमें बदरीनाथ विधानसभा में 206, थराली में 178 और कर्णप्रयाग में 171 मतदेय स्थल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ, तहसील तथा जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed