फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   कर्णप्रयाग की घटना पर उबाल में लोग

कर्णप्रयाग की घटना पर उबाल में लोग

Sat, 29 Dec 2018 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग की घटना पर उबाल में लोग

विज्ञापन
गोपेश्वर/पोखरी। कर्णप्रयाग में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के गोपेश्वर कैंपस के छात्र-छात्राओं ने बदरीनाथ हाईवे पर आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। कहा कि महिलाओं पर आए दिन ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधों को रोकने के लिए कानून का सख्त होना जरूरी है। इस मौके पर छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन फरस्वाण, कुलदीप सिंह वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजदीप फरस्वाण, आनंद गोस्वामी, अनुराज वर्मा, डा. प्रदीप सेमवाल, धर्मेंद्र कुंवर आदि मौजूद थे।
वहीं, पोखरी में राजकीय महाविद्यालय, बालिका इंटर कॉलेज और टैगोर चिल्ड्रन अकादमी पोखरी के छात्र-छात्राओं ने पोखरी बाजार में आक्रोश रैली निकालकर विनायकधार तिराहे पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा गया कि पहाड़ में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। महिला आयोग की पूर्व सदस्य वत्सला सती ने कर्णप्रयाग की घटना में तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत पार्षद चंपा सती, छात्र संघ अध्यक्ष उमेश भंडारी, पूनम रावत, शिवानी कंडारी, सपना बासकंडी, संदीप बर्त्वा:ल, अनिल, चेतना सती, शेखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया
थराली। कर्णप्रयाग की घटना से गुस्साए महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं न महाविद्यालय परिसर से तलवाड़ी बाजार तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आरोपियों का पुतला फूंकते हुए उन्हें फांसी देने मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष भावना देवराड़ी ने कहा कि राज्य में महिलाओं और युवतियों के साथ ऐसी घटना लगातार बढ़ रही है। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष भावना देवराड़ी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान, सूरज सिंह, कैलाश पिमोली, योगेश, खुशहाल, महेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकपा (माले) ने की त्वरित जांच की मांग
कर्णप्रयाग। छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भाकपा (माले) ने भर्त्सना की है। भाकपा (माले) के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटना अमानवीय और निंदनीय है। मैखुरी ने मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की।


फोटो
दुष्कर्म के आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ
कर्णप्रयाग। 25 दिसंबर को एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की। दूसरी ओर पुलिस ने गौचर, लंगासू और नगर क्षेत्र में सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया।

शनिवार को कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार जोशी और जांच अधिकारी महिला पुलिस उपनिरीक्षक पूनम खत्री ने सामूूूूहिक दुष्कर्म के आरोपी मनोज और छोटू की पत्नियों से पूछताछ की। अब पीड़िता के 164 के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक चित्रगुप्त, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विजय प्रकाश, महिला पुलिस उपनिरीक्षक पूनम खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed