फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   खाली कनस्तर बजाकर पहुंचे जल संस्थान कार्यालय

खाली कनस्तर बजाकर पहुंचे जल संस्थान कार्यालय

Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
खाली कनस्तर बजाकर पहुंचे जल संस्थान कार्यालय

विज्ञापन
गैरसैंण। पेयजल समस्या से जूझ रहे गैरसैंण के लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ जुलूस निकालकर खाली कनस्तरों और बाल्टियों के साथ प्रदर्शन कर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में पीने का पानी नहीं मिल रहा है और बाजार में लाइनों पर पानी बह रहा है। कुछ देर बाद अधिकारियों की ओर से चार दिन में पानी की सुचारु आपूर्ति के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
गुस्साये लोगों ने ज्ञापन देकर कहा कहा कि नगर में पिछले कई दिनों से पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों के अलावा गधेरों से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में नियमित पानी की आपूर्ति न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत की अगुवाई में गैरसैंण के सैकड़ों लोग बाजार में एकत्रित हुए और खाली कनस्तरों तथा बाल्टियों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद वह जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि नगर में कई दिनों से पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। पानी के लिए जलस्रोतों और गदेरों से पानी भरना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि कब समस्या से निजात मिलेगी जब कर्मचारी इसका सही जवाब नहीं दे पाए तो लोग भड़क गए और अधिकारियों-कर्मचारियों को बाहर कर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी। काफी देर तक वह कर्मचारियों से बहस करते रहे। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, सभासदों और स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अवर अभियंता यशपाल सिंह बिष्ट और कनिष्ठ अभियंता नीरज झिंकवाण से वार्ता की। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि चार दिनों में पानी के स्रोत को दुरुस्त कर गैरसैंण बाजार में जगह-जगह पानी की लीकेज ठीक कर दिया जाएगा। इस पर लोग शांत हुए और कार्यालय का ताला खोला। लोगों ने कहा कि अगर चार दिन में समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जगदीश ढोंडियाल, सरोज शाह, राजेंद्र शाह, गुड्डू सिंह, कुंवर रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैण, वीपी काला, हरीश चंद्र, मोहन टम्टा, जमन सिंह, दलवीर सिंह, कुंवर मेहरा, राकेश चंद्र, काशी देवी, सीमा देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, मोनिका देवी, भावना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
तीर्थयात्रियों के लिए बनाए गए स्टैंड पोस्ट पर 10 दिन से नहीं पानी
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में नगर पालिका की ओर से तीर्थयात्रियों और मुसाफिरों की सुविधा के लिए बनाया गया स्टैंड पोस्ट 10 दिनों से सूखा पड़ा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों और लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
दिनेश चंद्र, अनिल कुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि एक ओर जिला प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं दूसरी ओर तहसील मुख्यालय के यात्रा मार्गों पर पानी की सुविधा नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य बाजार के स्टैंड पोस्ट पर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है।

कई गांवों में 16 दिनों से नहीं आया पानी
कर्णप्रयाग। तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में लोग गदेरे और प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो कर लाने को मजबूर हैं। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।

रमेश मैखुरी ने बताया कि मैखुरा गांव के चोपड़ियूं, गंडोली, सेम, चोंडी, केदारखाल गांव में 16 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में लोग गदेरे का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। वीरेंद्र भंडारी ने कहा बसक्वाली, सिनखाल, रतूड़ा में नलों पर पानी कम आ रहा है और लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी भर रहे हैं। जबकि खंडूड़ा गांव तक पूरा पानी आ रहा है टैंक ओवर फ्लो हो रहा है। सिमली औद्योगिक क्षेत्र के महेश, उमेश, माहेश्वरी, जयदीप आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से एक सप्ताह से पानी नहीं आने की शिकायत की। डॉली डिमरी, पवन कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने टटासू के पेयजल स्रोत पर तोड़-फोड़ की और पाइप उखाड़कर ले गए। ग्रामीणों ने जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। जल संस्थान के जेई जेएस बिष्ट ने कहा कि स्रोतों पर पानी कम आने से दिक्कत हो रही है। जिन गांवों से पेयजल संबंधी शिकायत आ रही है, कर्मचारी वहां जाकर लाइन चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed