फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   1500 लोग नहीं आ पा रहे बाजार, पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त

1500 लोग नहीं आ पा रहे बाजार, पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त

Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
1500 लोग नहीं आ पा रहे बाजार, पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त
देवाल। ब्लॉक के खेता-तोरती सड़क पर बनी अस्थायी लकड़ी की पुलिया हटाने से चार गांवों का संपर्क कट गया है। लोग जरूरी सामान लेने के लिए बाजार नहीं आ पा रहे हैं। पुलिया हटने से 1500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर पिंडर नदी पर पुल बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन

गांव तक सड़क सुविधा के लिए कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई की ओर से 16 किमी खेता-तोरती सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन भौरियाबगड़ के पास पिंडर नदी पर बनने वाले मोटर पुल की स्वीकृति नहीं मिली। ऐसे में नदी से आवाजाही के लिए ठेकेदार ने लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई। पुलिया से चार महीनों तक ग्रामीणों ने टैक्सियों से आवाजाही की लेकिन अब सड़क का काम पूरा होने के बाद बरसात की संभावना को देखते हुए ठेकेदार ने पुलिया को हटा दिया। इससे क्षेत्र के भौरियाबगड़, तोरती, धारकुंवरपाटा, रामपुर के ग्रामीणों का आना-जाना बंद हो गया है। तोरती के प्रधान बलवंत बसेड़ा, रामपुर के प्रधान हरेंद्र गड़िया, मानमती की प्रधान कमला देवी, क्षेपं सदस्य हरूली देवी ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि धारकुंवरपाटा और तोरती नाले में बना पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे गंतव्य तक पहुंचने को लंबी पैदल दूरी नापनी पड़ेगी। पीएमजीएसवाई के ईई विनोद गगाड़ी का कहना है कि नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण पुलिया को हटा दिया गया। भौरियाबगड़ के पास पिंडर नदी में लोहे की पुलियां बननी है। इसके लिए इस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed