फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   गुप्ता बंधु औली की ढलानों में लगवाएंगे 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट

गुप्ता बंधु औली की ढलानों में लगवाएंगे 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट

Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
गुप्ता बंधु औली की ढलानों में लगवाएंगे 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट
जोशीमठ। गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी के लिए औली को खूब सजाया जाएगा। औली की ढलानों पर 25 हजार फ्लावरिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए औली में उद्यान विशेषज्ञों की ओर से फूल लगाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए जोशीमठ नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

औली में 18 से 22 जून तक प्रसिद्ध उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी होनी है। इसके लिए औली में टेंट कालोनी के साथ ही शादी समारोह स्थल की साज सज्जा का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह 20 जून और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह 22 जून को औली में होगा। इस शाही शादी समारोह के लिए औली को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से औली की ढलानों पर जिनिआ, सेलोसिया, विंका, कौसमौस, एरिका पाम, बोगेंबिलिया, फुरकेरिया, फोनिक्स आदि फूल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए उद्यान विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। औली में शादी के दौरान होने वाले जैविक कूड़े के निस्तारण के लिए जोशीमठ नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा। गुप्ता परिवार के करीबी सुमित अदलखा ने बताया कि औली की खूबसूरती और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। यहां कूड़ा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। बुग्यालों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


औली में शादी पर्यटन व्यवसाय के लिए शुभ संकेत : भट्ट
गोपेश्वर/जोशीमठ। औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पर्यटन व्यवसाय के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि गुप्ता बंधुओं की ओर से शादी का आयोजन औली में करवाना बड़ी बात है। यहां के स्थानीय व्यापारियों के साथ ही पर्यटन को इसका फायदा पहुंचेगा। वहीं, जोशीमठ के स्थानीय एडवेंचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार और सचिव संतोष कुंवर ने औली में होने वाले शादी समारोह से पर्यावरण को नुकसान होने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि औली में हो रही शादी की तैयारियों के दौरान नियम कानून को ताक पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed