फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   खेतों में जैविक रसायन हारवोलिव प्लस घोल के छिड़काव का ट्रायल शुरु

खेतों में जैविक रसायन हारवोलिव प्लस घोल के छिड़काव का ट्रायल शुरु

Tue, 11 Jun 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
खेतों में जैविक रसायन हारवोलिव प्लस घोल के छिड़काव का ट्रायल शुरु

विज्ञापन
गोपेश्वर। जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए खेतों में जैविक रसायन हारवोलिव प्लस घोल के छिड़काव का ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल पंद्रह दिनों तक चलेगा। यदि विभाग का यह अभिनव प्रयास सफल रहा तो उद्यान विभाग जिले के काश्तकारों को सब्सिडी पर घोल वितरित करेगा। यह घोल खेतों में डालने से जंगली जानवर फसलों में नहीं आएंगे।
चमोली जिले में 40 हजार काश्तकार उद्यानीकरण से जुड़े हुए हैं। राज्य के गांवों में खेतीबाड़ी को वन्य जीव अत्यधिक मात्रा में नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब उद्यान विभाग ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए काश्तकारों को हारवोलिव प्लस घोल वितरित करने का निर्णय लिया है। यह घोल तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तैयार किया है। मंगलवार को जैविक रसायन हारवोलिव प्लस घोल का जिलासू, पुरसाड़ी, चौंडा (थराली), र्वीसाण और डुंगरी गांव में ट्रायल हुआ। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि हारवोलिव प्लस घोल खेतों में जैविक खाद का काम भी करेगा। इस घोल की बदबू से जंगली जानवर खेतों से दूर रहेंगे। उन्होंने बताया कि यदि ट्रायल सफल रहा तो इसे पहले चरण में जिले के साढ़े नौ हजार काश्तकारों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट
ऐसे बनाया गया है हारवोलिव प्लस घोल
तमिलनाडु यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार किया गया हारवोलिव प्लस घोल एक तरल पदार्थ है। नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कापड़ी ने बताया कि पंचगव्य (गोमूत्र, पानी, दही, गुड़ व गोबर), सड़े हुए फलों का घोल और जड़ी-बूटियों का घोल मिलाकर हारवोलिव प्लस घोल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed