{"_id":"5cfe8a45bdec2207315b7cd6","slug":"1560185404924-gopeshwar-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा मार्ग पर 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा मार्ग पर 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए डीएम ने चारधाम यात्रा मार्ग 24 घंटे पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यात्रा रूट पर पेट्रोल पंप बंद मिला तो संबंधित पंप संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं के लिए तैनात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद एवं सुगम हो इसके लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सभी पेट्रोल पंप को 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कोई भी पेट्रोल पंप बंद मिलने पर तत्काल इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी जाए, जिससे संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल, ढाबों में रेट लिस्ट की भी नियमित जांच करने, रेट लिस्ट चस्पा न मिलने पर नोटिस जारी करने और रेट लिस्ट चस्पा न करने पर प्रतिष्ठान सीज करने के निर्देश दिए। डीएम ने सुलभ शौचालयों में नियमित साफ-सफाई, बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने, लीड बैंक अधिकारी को सभी एटीएम में पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध कराने और एटीएम हर वक्त चालू हालत में रखने, पुलिस को बदरीनाथ हाईवे पर पीआरडी जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एसडीएम बुसरा अंसारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक पीडी जोशी और परियोजना अधिकारी प्रकाश रावत आदि मौजूद थे।