{"_id":"5cf7f2cdbdec22078148a547","slug":"155975341616-karnpryag-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। सूना गांव में दो दिवसीय बधाणी अभिनीत मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन करते हुए थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाला यह मेला पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। महोत्सव से पहले लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय से थराली बाजार तक पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता रैली निकाली।
महोत्सव में बधाणी संस्था के कलाकारों ने जल, जंगल, जमीन हमारी विरासत... पर नाटक प्रस्तुत किया। शिल्पी के वनों के संरक्षण पर आधारित गीत न काटा तो डाल्युं न काटा... गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कलाकारों ने गीतों से मेले में आए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस दौरान अभिनीत महोत्सव समिति की ओर से मनीष खंडूड़ी, मनोज थपलियाल और हरीश जोशी को बधाण सम्मान से नवाजा जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल, आजीविका परियोजना जिला प्रबंधक प्रीतम भट्ट, मेला अध्यक्ष रमेश देवराड़ी, बधाणी संस्था के अध्यक्ष प्रेम देवराड़ी आदि मौजूद रहे।